कानपुर। बर्रा थाने की जनतानगर चौकी के पास शुक्रवार रात दो दोस्तों को रेस्टोरेंट से घसीटकर सड़क पर दौड़ाकर बेल्टों से पीटा गया। घटना में एक दोस्त पिटाई से अचेत हो गया लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बर्रा आठ राम गोपाल चौराहा निवासी आजाद कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह तिरंगा चौक के पास रहने वाले दोस्त युवराज यादव के साथ रतनलालनगर स्थित ब्लूम कैफे गया था। वहां गुजैनी जी-ब्लॉक निवासी अरमान पासवान और करण गुप्ता अपने साथियों के साथ बैठा था। उन्हें देख उनका बिल भी देने के लिए कहा। युवराज ने मना कर दिया। अरमान ने युवराज के पंच जड़ दिया। इसके बाद अपने दोस्तों संग मिलकर बेल्टों से पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें आरोपी तमंचा लहरा कर हाईवे पर जा रहे ट्रक चालक को धमकाता नजर आ रहे है। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच नामजद और अन्य अज्ञात पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद