फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज के लिए मेला स्पेशल ट्रेन 14 से चलेंगी

Mon, 11 Jan 2021 07:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले के मद्देनजर रेलवे ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से प्रयागराज तक मेला स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल तय किया है। यह मेला स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से चलेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे भी तय कर दिए हैं।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04117 प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल के लिए 14 जनवरी, 28 जनवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 16 फरवरी, 17 फरवरी, 27 फरवरी और 11 मार्च को चलायी जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04118 कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज के लिए दिनांक 14 जनवरी, 28 जनवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 16 फरवरी, 17 फरवरी, 27 फरवरी और 11 मार्च को चलेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दस और एसएलआर के दो कोच होंगे। प्रयागराज से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे चलकर शाम 7:30 बजे सेंट्रल आएगी। कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें