कानपुर की अनवरगंज-मंधना रेल लाइन पर 24 जनवरी को एक बाइक सवार बंद रावतपुर क्रॉसिंग पार कर रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार आती ट्रेन देखकर उसने ट्रैक पर ही बाइक छोड़ दी। तेज रफ्तार में ट्रेन के आते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए।
गनीमत रही कि युवक और दूसरे किसी राहगीर को चोटें नहीं आईं। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद चर्चा में आई। आरपीएफ बाइक की पहचान के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
कासंगज-अनवरगंज रेल रूट पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे रावतपुर रेलवे क्रासिंग बंद थी। कासगंज की आरे से सुपर फास्ट ट्रेन आने वाली थी, जो सेंट्रल की ओर जा रही थी। गेटमैन ने रावतपुर क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया था
https://youtu.be/0hTvoQG7_J4