फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में वंदेभारत से कटा मवेशी, बचा हादसा

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के झींझक रेलवे स्टेशन के पास खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर बुधवार की सुबह अक्षयवट आश्रम के पास डाउन की वंदेभारत एक्सप्रेस से मवेशी कट गया। मांस के टुकड़े इंजन में फंसने से ट्रेन तीन मिनट तक रुकी रही। ट्रेन के टीएक्सआर कर्मियों ने इंजन से मवेशी के कटे अवशेष हटाए इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

दिल्ली से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार वंदेभारत एक्सप्रेस बुधवार की सुबह 9:20 बजे झींझक कस्बे के अक्षयवट आश्रम के पास पहुंची। तभी ट्रैक पर छुट्टा मवेशी आ गया। जोरदार धमाके के साथ मवेशी के परखच्चे उड़ गए। मवेशी के कटे अवशेष वंदेभारत एक्सप्रेस के इंजन में फंस गए। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक ली। ट्रेन में सवार टीएक्सआर स्टाफ ने ट्रेन के इंजन में फंसे कटे मवेशी के अवशेष अंग आदि हटाए। इसके बाद 9:23 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की जा सकी। स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि छुट्टा मवेशी के टकरा जाने से वंदेभारत करीब तीन मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें