फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक स्टेशन पर रुकी रीवा एक्सप्रेस, हरी लाइट दिखा व्यापारी नेता ने रवाना किया

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के झींझक रेलवे स्टेशन पर डाउन रीवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू हो गया है। ग्रीन ल - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख के समीप दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देररात डाउन की रीवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू हो गया है। वहां पहले से मौजूद युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने हरी लाइट दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद झींझक स्टेशन पर एक बार फिर से डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव संभव हो सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की मांग पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व सांसद राज्यसभा रहते हुए 16 अक्तूबर 2007 को झींझक रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव दिलाया था। इससे व्यापारियों को दिल्ली, कानपुर व प्रयागराज आने जाने में सहूलियत हो गई थी। दो वर्ष पूर्व रेल अधिकारियों ने झींझक रेलवे स्टेशन पर रीवा से दिल्ली जाने वाली अप की 2427 का ठहराव रद्द कर दिया था। झींझक स्टेशन पर सिर्फ दिल्ली से रीवा जाने वाली डाउन की 2428 रीवा एक्सप्रेस का ठहराव हो रहा था। लॉकडाउन के बाद 1 अक्तूबर से रीवा एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ और 2 अक्टूबर से डाउन की रीवा एक्सप्रेस का झींझक स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया।
युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबेे ने 4 अक्तूबर को राष्ट्रपति को पत्र भेजकर झींझक रेलवे स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस का ठहराव मांगा। राष्ट्रपति भवन के अवर सचिव अशोक कुमार ने रेल मंत्रालय व चेयरमैन रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर उचित कार्यवाही करने को कहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की देररात निर्धारित समय 1.50 बजे से 12 मिनट विलंब 2.02 बजे डाउन रीवा एक्सप्रेस झींझक स्टेशन पर रुकी। व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्रेन के चालक प्रदीप कुमार व गार्ड जनार्दन कुमार को माला पहनाई और मिठाई भेंट की। 2.03 बजे ग्रीन लाइट दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रीवा एक्सप्रेस के झींझक स्टेशन पर ठहराव से लोगों में खुशी है। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि अब नियमित डाउन की रीवा एक्सप्रेस का ठहराव रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें