फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कानपुर आगरा नेशनल हाइवे पर चालक को झपकी आने ट्रेलर ने रेलिंग पर चढ़ते हुए सर्विस रोड पर जा रहे साइकिल सवार युवक को टक्कर मार कर कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से चालक फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन



मुकेश पाल (40) निवासी ग्राम सराय मिठ्ठे मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करता था। शनिवार सुबह सात बजे गांव से साइकिल से कस्बा बकेवर स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना करने गया था। वापस अपने गांव जाते समय आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर कानपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रेलर बेरिकेडिंग तोड़ता हुआ साइकिल सवार के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मजदूर मुकेश पाल की मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रेलर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटना करने वाले ट्रक को लाकर थाने पर खडा करा दिया। मृतक मजदूर के मां बाप की पहले ही मौत हो चुकी है, वह अपने परिवार का मजदूरी करके पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें