फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में दर्दनाक हादसा: केन नदी में डूबे पांच बच्चे, चार की मौत...एक नहीं मिला, प्रशासन-पुलिस की टीम मौके पर

Wed, 30 Aug 2023 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एसडीएम पलानी शशि भूषण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बांदा, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी सहित समूचे थाना क्षेत्र का फोर्स मौके पर उपस्थित हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में पांच बच्चे नदी में डूब गए। गुरगवां गांव के पास केन नदी में पांच बच्चे नहा रहे थे। कुछ देर में सभी बच्चे अचानक डूबने लगे। मौके पर चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। इस दौरान चार बच्चे निकाल लिए गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, एक बालक का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार, गांव के पास ही रहने वाले विवेक उर्फ कन्नू पुत्र राम शरण अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय, लक्ष्मी के साथ केन नदी में नहाने गया था। अचानक बहाव तेज होने पर बच्चे संभल नहीं पाए। बच्चे बचने के लिए किनारे आने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह खुद को डूबने से बचा नहीं सके।
उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए और फिर उनको बचाने का प्रयास किया। चार बच्चों को तो नदी से निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चा अभी ढूंढा नहीं जा सका है। वहीं, जो बच्चे रेस्क्यू कर निकाल लिए गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल बांदा भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद हैं अधिकारी
इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एसडीएम पलानी शशि भूषण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बांदा, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी सहित समूचे थाना क्षेत्र का फोर्स मौके पर उपस्थित हैं।
विज्ञापन

मृतक बच्चों का विवरण
1.    राखी (18) पुत्री राम कृपाल। 
2.    सूर्यांश (5) पुत्र लवलेश।
3.    विजयलक्ष्मी (14) पुत्री रामविशाल।
4.    पुष्पेन्द्र (8) पुत्र दिनेश। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें