बारावफात में जुलूसे मोहम्मदी के दौरान सोमवार (12 दिसंबर) को कानपुर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव ने बताया कि डायवर्जन दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्त होने तक लागू रहेगा। राकेट तिराहे से मरे कंपनी पुल होकर फूलबाग, बड़े चौराहे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को राकेट तिराहे से ही दाहिने मोड़ा जाएगा। यह ट्रैफिक सर्किट हाउस रोड से एसबीआई हॉस्टल तिराहा होते हुए पुराने गंगापुल की रेलवे क्रासिंग से झाड़ी बाबा पड़ाव, फिर किला रोड होकर वीआईपी रोड पर जाएगा।
चुन्नीगंज से बड़े चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक लाल इमली से बाएं मुड़कर सिलवर्टन चौराहा, वीआईपी रोड, मेघदूत तिराहा होते हुए पनचक्की चौराहे से नरौना की ओर जाएगा।
बड़े चौराहे से कोई भी वाहन चुन्नीगंज की ओर नहीं जा पाएगा। इन वाहनों को चेतना चौराहे, सरसैया घाट की ओर मोड़ा जाएगा।
घंटाघर एक्सप्रेस रोड से आने वाला ट्रैफिक नरौना से पनचक्की चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा। फूलबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
नई सड़क, हालसी रोड : इधर से नहीं जाएंगे वाहन
गिलिस बाजार से परेड और यतीमखाना से नई सड़क की ओर।
मूलगंज चौराहे से नई सड़क और परेड से नई सड़क की ओर।
नई सड़क से फर्राशखाने की ओर।
परेड से लाल इमली और यतीमखाना की ओर।
रूपम से डॉ बेरी चौराहे की ओर।
बजरिया से रूपम आने वाले वाहन गोसी मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे।
चमनगंज थाने से नाला रोड होते हुए हलीम कालेज की ओर।
कोतवाली, परेड की ओर से शिवाला, राम नारायण बाजार की ओर।
प्रेमनगर चौराहे से मो. अली पार्क की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
कोपरगंज, डिप्टी पड़ाव
दलेलपुरवा की ओर से आने वाले वाहनों को फहीमाबाद की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
बांसमंडी, कोपरगंज, डिप्टी पड़ाव की ओर से कोई वाहन लाटूश रोड की ओर नहीं जाएगा।
अनवरगंज, दलेलपुरवा की ओर से कोई भी वाहन लाटूश रोड गुरुद्वारे की ओर नहीं जा सकेगा।
कोपरगंज, डिप्टी पड़ाव से कोई वाहन बांसमंडी की ओर नहीं जा सकेंगे।
दलेलपुरवा से दादामियां चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
मेस्टन रोड
- इस रोड से ट्रैफिक तो चलता रहेगा लेकिन किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।