कानपुर। 27 और 28 को छह पूजा पर कल्याणपुर पनकी रोड का यातायात बदला हुआ रहेगा। यहां पर कई जगह डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी ताकि पूजा करने वालों को सहूलियत हो सके। पनकी चौकी से कोई भी वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जाएंगे। गंगागंज कॉलोनी से पनकी नहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को रोका जाएगा। यहां के लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। गुरुवार को एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने पनकी नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकरियों के साथ ट्रैफिक को लेकर प्लान भी बनाया। एडीसीपी के मुताबिक पनकी चौकी से आगे कोई वाहन नहीं जाएंगे। यहां से वाहन अर्मापुर होकर जा सकेंगे। इसी तरह पनकी की ओर से कोई भी वाहन पनकी नहर नहीं आ सकेंगे। वाहनों के लिए अर्मापुर में पार्किंग बनाई गई है जबकि सड़क के किनारे भी वाहनों के लिए जगह देखी जा रही है। ब्यूरो