फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पाइपलाइन मरम्मत के लिए दिवाली बाद जूही खलवा अंडरपास से तीन दिन बाधित रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राखी मंडी स्थित 100 एमएलडी सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) की मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में जंग लगने से रिसाव और जहरीली गैस निकलने की आशंका है। इसे देखते हुए जल निगम ने ट्रांसपोर्टनगर में एचपी पेट्रोल पंप के पास 1200 मिमी व्यास की पाइपलाइन की मरम्मत कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


इसके लिए एसपीएस को लगातार 72 घंटे बंद रखना पड़ेगा। पंपिंग स्टेशन बंद होने से सीवर की निकासी प्रभावित होगी और जूही खलवा अंडरपास में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे मरम्मत के दौरान अंडरपास से यातायात भी बंद रखना पड़ेगा।

जल निगम (ग्रामीण) के परियोजना प्रबंधक मोहित चक ने नगर आयुक्त और यातायात पुलिस को पत्र भेजकर मरम्मत की अनुमति और रूट डायवर्जन मांगा है। वहीं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि दिवाली के बाद ही काम कराने की अनुमति दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें