जल्द ही एनओसी देने का आश्वासन दिया
चुन्नीगंज चौराहा और नरोना चौराहा छोड़कर माल रोड के शेष हिस्से से बैरिकेडिंग भी हटा दी गई है। यूपीएमआरसी ने 21 चौराहों में से 18 चौराहों, तिराहों में कार्य पूरा होने का हवाला देकर ट्रैफिक सिग्नल, कैमरे लगाने के लिए एनओसी दे दी है। शेष तीन चौराहों के लिए भी जल्द ही एनओसी देने का आश्वासन दिया है।
यूपीएमआरसी के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा
नगर निगम के अधिशासी अभियंता (यातायात) ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) को हटाए गए सिग्नलों को पुन: स्थापित करने के लिए संयुक्त निरीक्षण करने के लिए पत्र लिखा है। अधिशासी अभियंता (यातायात) ने यह कार्य कराने के लिए यूपीएमआरसी के परियोजना प्रबंधक को भी पत्र लिखा है।