फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और इस तरह जाम ने ले ली ‘मां-बेटे की जान’

Fri, 05 May 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ट्रैफ‌िक जाम मां-बेटे की मौत का कारण बन गया। कानपुर के विजय नगर सब्जी मंडी के जाम से बचने के चक्कर में गुरुवार देर शाम मां-बेटे की जान चली गई। मां-बेेटे रिक्शे पर सवार थे और रिक्शावाला जाम से बचने के लिए गलत साइड में रिक्शा ले गया जहां नो-इंट्री के बाद भी आ रही क्रेन ने रिक्शे में टक्कर मार दी। रिक्शे से सड़क पर गिरे मां-बेटे को क्रेन ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबक‌ि मृतक मह‌िला की बहन को भी चोटें आईं हैं।   
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए रिक्शेवाला गलत साइड पर ले गया

डेमो पिक
शास्त्री नगर कच्ची मडै़या निवासी पवन कुमार गोविंद नगर की एक दुकान में सिलाई का काम करता है। परिवार में पत्नी वंदना (35), बेटा अंश उर्फ छोटू (8) और बेटी अंकिता (5) थे। वंदना बेटे अंश और सहेली पूजा (निवासी गड़रियनपुरवा) के साथ विजय नगर बाजार से गृहस्थी का सामान खरीदकर और डॉक्टर से दवा लेकर रिक्शे से घर लौट रही थी। वे लोग विजय नगर चौराहे से डबल पुलिया की ओर रिक्शे से आ रहे थे। रिक्शेवाला सब्जी मंडी के जाम से बचने के लिए रिक्शे को गलत साइड (राहुल स्वीट हाउस वाली सड़क) पर ले गया।
विज्ञापन

क्रेन ने वंदना और अंश को रौंद दिया

डेमो पिक
उसी सड़क पर सामने से नमक फैक्ट्री काकादेव से विजय नगर की तरफ क्रेन आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिक्शा और क्रेन आमने-सामने आ गए तो रिक्शा चालक ने रिक्शा अचानक डिवाइडर की तरफ काट दिया। इस पर क्रेन चालक घबरा गया और उसने रिक्शे में टक्कर मार दी। रिक्शे पर बैठीं दोनों महिलाएं और बच्चा उछल कर सड़क पर गिर गए। क्रेन ने वंदना और अंश को रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। पूजा को हैलट में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे तक अंश को शव मौके पर पड़ा रहा, जिससे वहां जाम लग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें