फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी क्रासिंग पर एक घंटे जाम में जूझे वाहन सवार

विज्ञापन
रूरा में क्रासिंग के पास जाम में फंसे वाहन सवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। कस्बे की पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मुख्य तिराहे पर पिलर का गड्ढा खोदे जाने से रास्ता संकरा हो गया है। मंगलवार को केबिन फाटक करीब पंद्रह मिनट बंद रहा। इसके बाद फाटक खुलने से संकरे रास्ते पर जाम लग गया। वाहन सवार एक घंटे जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11 बजे फाटक बंद रहा। कई ट्रेनों के निकलने के बाद फाटक करीब पंद्रह मिनट बाद खुला तो वाहन सवारों को निकलने की जल्दबाजी में संकरे रास्ते पर जाम लग गया। गड्ढे के पास गिट्टी का ढेर लगा होने से राहगीरों को और परेशानी हुई। जाम की जानकारी पर पुलिस कर्मी पहुंचे और एक तरफ से वाहनों को निकलवाया। लगभग एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
सेतु निगम के सहायक अभियंता होतीलाल व जेई सुशील कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। मुख्य मार्ग पर काम होने व यातायात भार की वजह से जाम लगता है। प्रयास किया जा रहा है कि रास्ता अवरुद्ध न हो और पिलर का काम भी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें