यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
- आईटीआई, पांडुनगर का खाली मैदान, लाजपत नगर गुरुद्वारा तिराहा से जेके मंदिर पूर्वी गेट तक सड़क किनारे दोनों तरफ।
इस्कॉन मंदिर में इस तरह से जा सकेंगे
- सिंहपुर से श्रद्धालुओं के अलावा कोई भी वाहन मैनावती मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर नहीं जा सकेगें। ऐसे वाहन सिंहपुर से कल्याणपुर, यश कोठारी अस्पताल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- इस्कॉन मंदिर सिंहपुर तिराहा से मैनावती मार्ग होते हुए जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहन के साथ ग्रीन सिटी तक जा सकेंगे। ग्रीन सिटी कैंपस में वाहन पार्क करके पैदल मंदिर की ओर जाएंगे। दर्शन के बाद अपने वाहन लेकर गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- श्रद्धालुओं के अलावा कोई भी वाहन गुरुदेव, चिड़ियाघर होते हुए मैनावती मार्ग की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कर्बला चौराहा, अटल घाट व गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गुरुदेव चौराहा, चिड़ियाघर, मैनावती मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालु आनंद सेफ्रान, क्रेनबेरी में वाहन पार्क करके पैदल मंदिर को जा सकेंगे।
- मंधना, कस्बा बिठूर, बिठूर तिराहा व कल्याणपुर से आने वाले श्रद्धालु सिंहपुर चौराहा से मैनावती मार्ग होते हुए ग्रीन सिटी में अपना वाहन पार्क कर इस्कॉन मंदिर जा सकेंगे।
- गंगा बैराज, नबावगंज की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीन सिटी के पिछले गेट से प्रवेश करेंगे और वाहन ग्रीन सिटी में पार्क कर मैनावती मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर जा सकेंगे।
- श्रद्धालुओं के वाहनों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के भारी व मध्यम वाहन सिंहपुर व खेऊरा तिराहा होते हुए मैनावती मार्ग पर नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन सिंहपुर तिराहा से यश कोठारी/बिठूर तिराहा/कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। ठीक वैसे ही गुरुदेव चौराहा, चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले वाहन कर्बला, गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।