फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल शाम से पनकी मंदिर के आसपास का बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बुढ़वा मंगल पर पनकी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते ट्रैफिक पुलिस ने पनकी मंदिर के आसपास रूट डायवर्जन किया है। यह व्यवस्था एक सितंबर की शाम छह बजे से दो सितंबर की देर रात तक लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि सभी जगहों पर ट्रैफिक स्टाफ की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


यहां रहेगा डायवर्जन

- कल्याणपुर की आर से आने वाले वाहन आवास-विकास नहर से आगे नहीं जा सकेंगे। उन्हें अर्मापुर नहर या एमआईजी तिराहा भेजा जाएगा।
- कल्याणपुर पनकी रोड चौकी से कोई वाहन पनकी की ओर नहीं जा जाएगा। उन्हें डबल पुलिया, विजयनगर होते हुए रवाना किया जाएगा।
- भाटिया तिराहा से कोई भी वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। वाहनों को अर्मापुर नहर के रास्ते होते हुए गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।
- कालपी रोड से आने वाले कोई भी वाहन पनकी धाम स्टेशन होते हुए पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए बनाई पार्किंग
- कानपुर देहात से सचेंडी-भौंती बाईपास से होते हुए पनकी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु भौंती चौराहे से पनकी पड़ाव, गंगागंज क्रॉसिंग होते हुए पनकी मंदिर पहुंचेंगे। पार्किंग गंगागंज मार्ग के दोनों ओर बनाई गई है।
- हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव की ओर से आने वाले श्रद्धालु घंटाघर चौराहे, रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए मंदिर आएंगे। वाहन पनकी थाना रोड के दोनों ओर खड़े होंगे।
विज्ञापन

- कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद की ओर से वाया कल्याणपुर होते हुए आने वाले श्रद्धालु आवास-विकास होते हुए मंदिर पहुंचेंगे। पार्किंग रामलीला मैदान में बनाई गई है।
- कानपुर देहात-शिवली रसूलाबाद से जवाहरपुरम, रतनपुर होते हुए मंदिर आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन नारायणा कॉलेज से आगे शताब्दीनगर रोड तिराह के आगे सड़क के दोनों ओर खड़े कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें