रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते टीएसआई विनोद दुबे मौजूद एआ?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माती बस स्टेशन पर चालक, परिचालक व यात्रियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
बुधवार को अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन उमाशंकर यादव ने चालक व परिचालकों से कहा कि यात्रियों के साथ मृदु भाषी रहें और उनसे अच्छा व्यवहार करें। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर बसों का संचालन करें। कहा कि तेज गति से बस चलाने पर हादसे का शिकार हो सकते हैं। गति पर नियंत्रण रखें। शराब पीकर बस न चलाएं। सड़क किनारे बस को लगाकर ही सवारियों को उतारें व बैठाएं और निर्धारित किराया वसूलें। टीएसआई विनोद दुबे ने सभी यात्रियों को यातायात नियम लिखे पत्रक बांटे। उन्होंने यात्रियों से सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करने की अपील की।