फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नियमों के नाम पर उत्पीड़न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिवाली पर मिठाई और खाद्य कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। व्यापारियों के विरोध और वार्ता के बाद एफएसडीए ने विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिवाली तक खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच और सैंपलिंग नहीं करने का आश्वासन दिया है। साथ ही सफाई व सामान्य कमियों के आधार पर निलंबित किए गए लाइसेंस बहाल करने की बात भी कही है। मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडलीय सहायक आयुक्त सुनील शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वार्ता में ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के किचन व बाथरूम की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएंगे, लेकिन नियमों के नाम पर ईमानदार कारोबारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। कहा कि दिवाली मिठाई कारोबारियों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक पर्व है। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि लगातार जांच और लाइसेंस निलंबन से व्यापारियों में भय और असमंजस है। उन्होंने सामान्य कमियों पर निलंबित किए गए लाइसेंस बहाल करने की मांग की। कहा कि उत्पीड़न होने पर व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर रोशन गुप्ता, मनोज गुप्ता, केके गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र ओमर, अजय गुप्ता, अब्दुल वहीद, अरविंद गुप्ता, अनुराग साहू, भोला मिश्रा, राजेश गुप्ता, मोहित तिवारी, शरद गुप्ता, हर्ष भाटिया, अवतार शर्मा और विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें