कानपुर। छोटी-छोटी कमियां बताकर एसजीएसटी अफसरों ने माल लदीं गाड़ियों को रोक लिया। हालांकि, जांच के बाद सभी को छोड़ दिया गया। व्यापारी संगठन ने धारा 129 के दुरुपयोग को लेकर विरोध जताया है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के ज्ञानेश मिश्र ने धारा के दुरुपयोग की बात कही। कोलकाता से कानपुर आ रही सरिया गाड़ी 23 मार्च को फतेहपुर में रोकी गई थी। दस्तावेज होने पर भी गाड़ी को धारा 129 के तहत पकड़ा गया। अधिकारियों से बात कर गाड़ी छुड़वाई गई। पहले भी सुपारी की एक गाड़ी इसी तरह रोकी गई थी, जिसे बाद में छोड़ा गया था। दिसंबर में पत्र जारी होने के बाद भी वाहन रोके जा रहे हैं। बताया कि व्यापारी संगठन लखनऊ में स्टेट जीएसटी आयुक्त डॉ नितिन बंसल से मिलकर सर्वे-छापे रोकने की मांग करेगा। (ब्यूरो)