कानपुर। दो हजार से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में दो अक्तूबर को व्यापारी नो यूपीआई डे मनाएंगे। इस दाैरान व्यापारी यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे, अपने क्यूआर कोड पर काला कपड़ा बांधने के साथ हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। अहिरवां में आदर्श व्यापार मंडल की ओर से आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि इसमें ग्रामीण क्षेत्र के चकेरी से घाटमपुर, महाराजपुर से भीतरगांव तक प्रमुख बाजार शामिल होंगे। बैठक में जिला महामंत्री रजत पांडे, रवि सिंह, आनंद गुप्ता, श्याम सुंदर, हरिओम शिवहरे समेत आदि मौजूद थे।