कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर और कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को नानाराव पार्क में यूपीआई एमडीआर शुल्क के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला गया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
व्यापारियों ने मांग की कि यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क तत्काल वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में व्यापारी नानाराव पार्क में एकत्र हुए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि व्यापार मंडल अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में भी भारत बंद करा चुका है। व्यापारियों ने किसी भी आर्थिक बोझ को सहने में असमर्थता जताई और शुल्क न लगाने की मांग की। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विजय सिंह परमार, मोहम्मद यासीन, कामिल अंसारी, प्रदीप गुप्ता, ईश्वर वर्मा, सुशील गुप्ता, संजय त्रिवेदी, गुलशन जायसवाल, संतोष शर्मा, पंकज राठौर, सौरभ त्रिवेदी, अजीत खंडेलवाल, हरिओम अग्रहरि, मनीष बाजपेई, राहुल दीक्षित, अंकित मिश्रा, प्रियम छाबड़ा, दीपक राज आदि रहे। (ब्यूरो)