फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Sun, 21 Jul 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस लाइन नवीन सभागार में एसएसपी की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि अपने बच्चों का ध्यान रखें, उनको अपनी निगरानी में रखें।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा कि एक सप्ताह पहले 12 जुलाई को महिला के गहने चोरी हुए थे उसका खुलासा किया जाए। जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा रामगंज बाजार में कोहिनूर मार्केट के पास पीने की पानी की सप्लाई लाइन काफी दिनों से टूटी हुई है, जिसके कारण पानी बर्बाद हो रहा है, इसे सही करवाया जाए।
जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर शहर के प्रमुख बाजारों में राजागंज, तहसील चौराहा, नीलकंठ चौराहा से निकलती है इस लिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता की जाए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, महिला जिलाध्यक्ष मीना सिंह राजपूत,युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा,जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह राठौर,राहुल अवस्थी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें