फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिल्ड भारत एक्सपो में आएंगे 34 से अधिक देशों के ट्रेड कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) 19 से 21 मार्च तक भारत मंडपम नई दिल्ली में सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के पहले संस्करण की मेजबानी करेगा। इसमें 34 से अधिक देशों के ट्रेड कमिश्नर एक्सपो में आएंगे।

ये जानकारी आईआईए भवन पनकी में सोमवार को हुई पत्रकार वार्ता में आईआईए के महासचिव आलोक अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री और अधिकारियों की उपस्थिति में 19 मार्च को एक्सपो का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


इसमें शहर समेत देश की 151 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। एक्सपो का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मैटीरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ ही एक जिला एक उत्पादों और निर्यात होने वाले उत्पादों का प्रदर्शन होगा।

रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, मलयेशिया, वियतनाम, ईरान, कनाडा, आइसलैंड, इराक, सिंगापुर, नीदरलैंड, बांग्लादेश, फिलीपींस, म्यानमार, थाईलैंड, मोरिशस, साउथ कोरिया, नेपाल, फिजी, इंडोनेशिया, गुयाना, घाना, इथोपिया, सेसेल्स देश के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में 500 से अधिक ऑर्किटेक्ट, एक हजार से अधिक लघु उद्यमियों और 15 हजार से अधिक घरेलू बिजनेस विजिटर आएंगे। वार्ता में नवीन खन्ना, जय हेमरजानी, दिनेश बरासिया, विक्रांत अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें