बरगढ़ (चित्रकूट) मानिकपुर प्रयागराज रेलवे लाइन में लोहगरा रेलवे स्टेशन में काशी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक किसान की मौत गुरूवार की शाम हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
प्रयागराज जिले के थाना बारा के सेहुडा गांव निवासी घनश्याम उर्फ पप्पू (45) पुत्र भैरोलाल कनौजिया अपने रिश्तेदार के यहां नैनी गया था। गुरुवार को काशी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। लोहगरा रेलवे स्टेशन में धीमी हुई ट्रेन से उतरते समय घनश्याम असंतुलित हो गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक के पा मिले मोबाइल फोन से मानिकपुर जीआरपी ने परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई राजेश कनौजिया ने बताया कि घनश्याम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। एक पुत्र अनिकेत है।