फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दबकर किसान की मौत, पुत्र सहित दो घायल, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम

Sun, 31 May 2020 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरदोई में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संदना-गोड़ाराव मार्ग पर घूरे से बनी खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ट्रैक्टर पर बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र व ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली सीधी कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम संदना निवासी हरिश्चंद्र (52) पुत्र बसंत खेती करते थे। गांव में उन्होंने अपने घूरे से खेत में डालने के लिए खाद तैयार की थी। रविवार की सुबह आठ बजे से गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर किराए पर लेकर अपने खेत में घूरे से तैयार की गई खाद को डालने के लिए अपने पुत्र खुशीराम (24) के साथ जा रहे थे।

विज्ञापन


ट्रैक्टर गांव निवासी संदीप (22) पुत्र परमेश्वरदीन चला रहा था। संदना-गोड़ाराव मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशीराम और संदीप घायल हो गए।

दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पहुंचे बेनीगंज कोतवाल दीपक रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर और ट्राली को सीधा करा दिया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी सावित्री देवी के अलावा तीन पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें