फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिट्टी खनन में ट्रैक्टर सीज, 65 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
थाने में खड़ा खनन में पकड़ा गया ट्रेक्टर।  - फोटो : थाने में खड़ा खनन में पकड़ा गया ट्रेक्टर।
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग और आरटीओ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया। साथ ही उस पर 65 हजार का जुर्माना लगाया। गुरुवार शाम पांच बजे रात खनन विभाग और आरटीओ की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पर 65 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें