फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोटावेटर की चपेट में आकर ट्रैक्टर मालिक के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के नगला मोढ़ा देव में शनिवार सुबह रोटावेटर की चपेट में आकर ट्रैक्टर मालिक के पुत्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन समेत ग्रामीणों की भीड़ एकजुट हो गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रवि यादव (15) पुत्र मंशाराम निवासी नगला मोढ़ा देव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में चल रहे अपने ट्रैक्टर को देखने गया हुआ था। ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण वह रोटावेटर की चपेट के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई पवन ने बताया उसका छोटा भाई रवि जन सहयोगी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। सुबह गांव के रवींद्र सिंह के खेतों में जुताई का कार्य कर रहे अपने ट्रैक्टर को देखने के लिए गया हुआ था। ट्रैक्टर को ड्राइवर चला रहा था। ट्रैक्टर पर चढ़ते समय मेरे भाई का पैर फिसल जाने से यह दुखद हादसा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह तथा एसआई राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें