हादसे के मृतकों में शामिल हैं ये
मृतकों में कुआं खेड़ा निवासी भूरे पाल (50) पुत्र राम नारायण, प्रताप सिंह (55) पुत्र स्व. कृपाल सिंह और लोकेंद्र कुशवाहा (26) पुत्र कमलेश मिस्त्री शामिल हैं। वहीं, मनोज कुशवाहा हादसे में घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए किसानों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।