फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पड़ोसी के घर में मिला छात्रा का शव, युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप, सुसाइड नोट भी बरामद

Sat, 24 Dec 2022 03:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

कुठौंद थाना क्षेत्र में पड़ोसी के घर में छात्रा का शव लटका मिला है। परिजनों ने रिश्तेदार युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
छात्रा ने किया सुसाइड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में छात्रा का शव पड़ोसी के खाली घर में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव के रिश्तेदार युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।  मकटौरा गांव निवासी राजू दोहरे की 18 वर्षीय पुत्री सरिता कक्षा 11 की छात्रा थी।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पड़ोसी के मकान में सरिता का शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सुबह भाई वहां पहुंचा, तो शव लटका देखा। उसने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। कुठौंद थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छात्रा के भाई ने बताया कि सरिता इंटर कॉलेज नीमगांव में 11वीं की छात्रा थी। उसका शव जिस घर में मिला है, उसमें कोई रहता नहीं है। वो खाली पड़ा रहता है। सरिता दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता किसानी करके जीवन यापन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरिता की गांव में आने वाले एक रिश्तेदार युवक से मोबाइल पर बात होती थी। युवक दो दिन से गांव में ही था। अब वह गांव से गायब है। थानाध्यक्ष का कहना है कि छात्रा का सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें