सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढा गांव में गल्ला मंडी के पास ट्रैक्टर तालाब में पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में घर से खेतों में भूसा भरने जा रहा ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। टेढ़ा गांव निवासी ज्ञानू शुक्ला पुत्र सनद शुक्ला अपना ट्रैक्टर व ट्राली लेकर घर से खेतों में भूसा भरने के लिए जा रहा था। इसके साथ भूसा भरने के लिए गांव निवासी अशोक (20) पुत्र रामसजीवन व सीताराम पुत्र कल्लू शर्मा भी जा रहे थे।
सुबह करीब 10 बजे जब वह लोग टेढ़ा गल्ला मंडी के पास पहुंचे। तभी ट्रैक्टर की स्टेरिंग अचानक जाम हो गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जाकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे अशोक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ज्ञानू और सीताराम घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को निकालकर बाहर किया। लेकिन अशोक की मौत होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।