फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने ऑटो टैक्सी में मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Sat, 10 Nov 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में अकबरपुर माती रोड पर शनिवार देर शाम ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट ऑटो व ट्रैक्ट्रर की भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो में सवार वार्ड नंबर 13 अशोक नगर निवासी  हारून (30) व ऑटो चालक वार्ड नंबर 3 नयागंज अकबरपुर निवासी दीपक (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगोें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हारून को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का उपचार जारी था।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। शव को मोर्चुरी में रखा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें