फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का मैल मिटाने आई ये मशीन, पहले दिन 1000 किलो गंदगी साफ

Mon, 29 May 2017 08:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रैस स्किमर मशीन करेगी गंगा सफाई
विज्ञापन
गंगा का मैल मिटाने के लिए सरकार ने अब एक मशीन का सहारा लिया है। ट्रैस स्किमर नाम की इस मशीन का पहला प्रयोग कानपुर के सरसैया घाट पर हुआ। इस दौरान  एक हजार किलो (10 क्विंटल) गंदगी, पॉलीथिन, जलकुंभी गंगा से निकाली गई। 
विज्ञापन


पहले दिन 10 सफाई कर्मियों ने घाट और उसके आसपास सफाई की। नगर निगम के अनुसार इस मशीन से रोज आठ घंटे गंगा और उसके किनारे घाटों की सफाई की जाएगी। वहीं. सीसामऊ नाले से गंगा में गिर रही गंदगी को ट्रैस बूम लगाया गया है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर गंगा की सतह से कूड़े, गंदगी को साफ करने के लिए नगर निगम, यूपीएसपीएमजी और कांफीडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच  समझौता हुआ। यह मशीन बैराज से जाजमऊ तक 15.20 किलोमीटर क्षेत्र में गंगा और इसके किनारे सफाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें