ट्रैस स्किमर मशीन करेगी गंगा सफाई
गंगा का मैल मिटाने के लिए सरकार ने अब एक मशीन का सहारा लिया है। ट्रैस स्किमर नाम की इस मशीन का पहला प्रयोग कानपुर के सरसैया घाट पर हुआ। इस दौरान एक हजार किलो (10 क्विंटल) गंदगी, पॉलीथिन, जलकुंभी गंगा से निकाली गई।
पहले दिन 10 सफाई कर्मियों ने घाट और उसके आसपास सफाई की। नगर निगम के अनुसार इस मशीन से रोज आठ घंटे गंगा और उसके किनारे घाटों की सफाई की जाएगी। वहीं. सीसामऊ नाले से गंगा में गिर रही गंदगी को ट्रैस बूम लगाया गया है।
केंद्र सरकार के निर्देश पर गंगा की सतह से कूड़े, गंदगी को साफ करने के लिए नगर निगम, यूपीएसपीएमजी और कांफीडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। यह मशीन बैराज से जाजमऊ तक 15.20 किलोमीटर क्षेत्र में गंगा और इसके किनारे सफाई करेगी।