फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की हदें पार: प्रेमिका के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित, सिगरेट से नाजुक अंगों को जलाया

Mon, 14 Apr 2025 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में पत्नी से हैवानियत का मामला सामने आया है। एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी के नाजुक अंगों को सिगरेट से जलाया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर में एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी। तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत डीजीपी से की थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवास विकास एक निवासी युवती की शादी चार वर्ष पहले नवाबगंज ख्योरा निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही उसने पति के मोबाइल में किसी अन्य महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो देखा।

विज्ञापन


विरोध करने पर पति ने उसे छोड़कर प्रेमिका से शादी करने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान पति ने शराब के नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध करने पर सिगरेट से उसके नाजुक अंगों को जला दिया। इंस्पेक्टर कल्याणपुर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें