फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में आफत की बारिश: हथना रपटा पर पांच फीट पानी, यात्रियों से भरी बस पर गिरा पेड़, जनजीवन पूरी तरह बेहाल

Sat, 26 Sep 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई जिले में बीते 24 घंटे से जारी अनवरत मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के पडरी गांव के पास तेज हवाओं के बीच एक विशाल पेड़ चलती प्राइवेट बस पर गिर पड़ा। वहीं, हथना रपटा पर करीब पांच फीट पानी चढ़ गया है, जिससे 50 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
हथना रपटा पर पांच फीट पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। कोंच कोतवाली क्षेत्र के पडरी गांव के पास तेज आंधी और बारिश के दौरान एक पेड़ प्राइवेट बस पर गिर गया। पेड़ गिरते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, लगातार बारिश के कारण हथना रपटा पर एक बार फिर पानी चढ़ गया है। रपटा पर करीब पांच फीट पानी आने से आसपास के करीब 50 गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कई निचले इलाकों में जलभराव
उधर, जिले में बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी रहा। उरई में 98 और कोंच में 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। बारिश के साथ तापमान में भी करीब आठ से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें