कानपुर। बिठूर पुलिस ने शनिवार को वाराणसी की 16 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कराए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसने बयान में कहा कि मंधना बाजार से उसे पदम तिवारी रात में रुकने के लिए लॉज ले गया। वहां उसने कॉल कर दो दोस्तों को बुलाया। तीनों ने बारी-बारी से गलत कार्य किया। पुलिस ने किशोरी को बालिका गृह भेज दिया है। किशोरी के माता-पिता भी शहर आ गए हैं।
वाराणसी के कैंट क्षेत्र की किशोरी मंगलवार रात मंधना बाजार में थी। उसे रात को लॉज में ठहराने का झांसा देकर लॉज मालिक का बेटा बिरतियान गांव निवासी पदम तिवारी साथ ले गया। लॉज में अपने दो दोस्तों बगदौधी बांगर के नीतेश दुबे और निहाल सिंह को भी बुला लिया। तीनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार की लॉज में किराये पर रहने वाले युवष्ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी के माता-पिता शनिवार को आ गए हैं। उन्होंने बताया कि किशोरी मंडुवाडीह में नानी के घर रह रही थी। कुछ दिन पहले ही वहां से निकल गई थी।
-
घर जाने को तैयार नहीं किशोरी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किशोरी ज्यादा बोलती नहीं है। उससे जितनी बात पूछी जाए बस उतना ही जवाब देती है। उसके पिता ने कहा था कि अबकी बार अगर घर से गई तो वापस नहीं आना। शायद इसलिए ही घर जाने के लिए तैयार नहीं है। उसको सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। वहां उसका निर्णय होगा कि वह घर जाना चाहती है या बालिका गृह।
-
किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया है। उसने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है।
- एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम