लखनऊ एक्सप्रेसवे की तुलना में जीटी रोड से दिल्ली की दूरी 65 किमी कम
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तुलना में इस रूट से दिल्ली की दूरी 65 किलोमीटर कम पड़ेगी। यहां से एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली की दूरी करीब 500 किलोमीटर है, जबकि जीटी रोड से दिल्ली की दूरी करीब 435 किलोमीटर है।
मंधना से आईआईटी के बीच 90 मीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण रुका
रामा मेडिकल कॉलेज रेलवे क्रासिंग से आईआईटी के बीच बने छह लेन के एलिवेटेड ट्रैक का 90 मीटर का काम बाकी है। इसमें 30-30 मीटर के तीन खंड (स्पैन) का निर्माण होना है, जो एचटी लाइन शिफ्ट न हो पाने के कारण अटका है।
16 लेन का टोल प्लाजा, 14 लेन मानवरहित
शिवराजपुर निवादा में बना आधुनिक टोल प्लाजा 16 लेन का है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि इनमें से 14 लेन मानवरहित हैं। वाहन पहुंचते ही फास्टटैग को कैमरे स्कैन कर लेंगे और टैक्स कट जाएगा। दोनों तरफ किनारे की एक-एक लेन मैनुअल रखी गई है।
कर्मचारियों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं
इसमें टोल टैक्स का नगद भुगतान किया जा सकेगा। विशेष परिस्थितियों में एक तरफ के लेन बढ़ाकर नौ की जा सकती हैं। इसके अलावा टोलप्लाजा के कर्मचारियों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं। नियम तोड़ने या झगड़ा करने वालों की करतूत रिकाॅर्ड होगी। ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।