फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल में भीषण जाम, वाहनों की लगी लंबी लाइनें

विज्ञापन
ारा टोल प्लाजा पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर शनिवार को भीषण जाम की समस्या रही। दोपहर बाद कानपुर से आने वाली सभी लेनों में जाम लगा रहा। वाहनों की एक किलोमीटर दूरी तक लाइनें लगी थीं। हर कोई जल्दी निकलने के प्रयास में था। इस बीच टोल कर्मियों की चालकों से नोकझोंक होती रही। कुछ लेनों में तैनात सिक्योरिटी गार्ड लोगों से अभद्रता करते नजर आए।
विज्ञापन

टोल प्लाजा में जाम लगने से वाहन सवारों को परेशान होना पड़ रहा है। फास्टैग लेनों के सेंसर ठीक से काम नहीं करते हैं। इससे वाहनों को कई बार आगे-पीछे करना पड़ता है। लगभग हर वाहन को प्रत्येक लेन में ऐसा करना पड़ रहा है। इससे फास्टैग लेनों में जाम लग रहा है। वहीं कैश वाली लेनों में पहले से ही जाम की समस्या रहती है। शनिवार को कानपुर से आनी वाली सभी लेनों में वाहनों की लंबी लाइनें लगी थीं। एंबुलेंस लेन खाली थी लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए जगह नहीं थी। कई एंबुलेंस पीछे खड़ी सायरन बजाती रहीं। टोल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड एंबुलेंस निकालने के लिए जगह बनाने के बजाय अन्य वाहनों के चालकों से बहस करते रहे। कई बार मारपीट की नौबत आ गई। इससे स्थिति और खराब हो गई। सुरक्षा कर्मियों की अभद्रता के मसला यहां नया नहीं है। अक्सर वाहन सवारों से टोल व सुरक्षा कर्मी मारपीट करने लगते हैं। शनिवार शाम तक जाम की स्थिति रही। इससे वाहन सवार परेशान रहे।
जाम लगने की जानकारी नहीं है। भारी वाहनों के फास्टैग खाते में धन न होने की वजह से समस्या आती है। उनका आटोमेटिक रिचार्ज नहीं हो पाता है। लेन में पहुंचने पर वह रिचार्ज कराते हैं इससे जाम लग जाता है। बारा टोल मैनेजर को आवश्यक निर्देश जाएंगे। अमित विक्रम सिंह, सीनियर जनरल मैनेजर टोल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें