फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ब्राह्मण समाज को शाखा, शिखा और सूत्र का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भगवान परशुराम सर्व कल्याण सेवा समिति की ओर से रविवार को मैस्कर घाट पर सामवेदीय उपाकर्म महोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य बलवंत भाऊ पटवर्धन ने वैदिक विधि-विधान के साथ उपाकर्म की धार्मिक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज को शाखा, शिखा एवं सूत्र का महत्व बताया।
विज्ञापन

आचार्य पटवर्धन ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी गौरवशाली वैदिक परंपराओं, संस्कारों एवं नित्यकर्मों के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। ब्राह्मण बंधुओं ने पितृजनों, ब्राह्मणों एवं गुरुजनों को यज्ञोपवीत अर्पित किया। सभी ने विधिपूर्वक नूतन यज्ञोपवीत धारण किया। एसके पालीवाल, शेष नारायण त्रिवेदी, आचार्य ओमकार शास्त्री, राजेंद्र शुक्ला, उदित मिश्र, रामगोपाल मिश्रा, विदुर पांडेय, आचार्य प्रमोद तिवारी, सुखदेव शुक्ला, अजय शर्मा, अनूप शुक्ला आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें