फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज पुलिस लाइन में होगी परेड, स्टेडियम में साइकिल रेस

Mon, 26 Jan 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को जिले भर में कार्यक्रम होंगे। डीएम कपिल सिंह सुबह 8:30 बजे कलक्ट्रेट में झंडा फहराएंगे। इसके बाद मिष्ठान वितरण होगा। इससे पहले सुबह 7:30 बजे से ही सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में देश भक्ति गीत बजाए जाएंगे। सुबह 8 बजे ईको पार्क में शहीद स्थल पर बलिहानियों को पुष्पांजलि दी जाएगी। सुबह 8:45 बजे डीएम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियाें व सैन्य बल कर्मियों की वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद डीएम का संबोधन होगा। सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में परेेड होगी। सुबह 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा फहराया जाएगा। सुबह 11:30 बजे माती स्टेडियम में 18 साल से अधिक आयु के युवाओं की साइकिल रेस होगी। दोपहर में 12 बजे डीएम मेडिकल काॅलेज में रोगियों को फल वितरण करेंगे। दोपहर 12:30 बजे वह रनियां के वृद्धाश्रम में बुजुर्गाें को फल बांटेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें