फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में सज गए मां के दरबार

Sat, 21 Mar 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू नव संवत्सर और नवरात्र को लेकर जिले के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार की सुबह भक्तों ने मंदिरों की साफ-सफाई आदि कर मंदिरों को आकर्षक झालरों से सजाया है।
विज्ञापन


भक्तगण शनिवार को माता के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना करेंगे। हिंदू नव संवत्सर का शुभारंभ इसी दिन होता है।
नवरात्र के चलते जिले के दुर्गा मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई है।

अकबरपुर स्थित कालिका देवी मंदिर, शुक्ल तालाब मंदिर, सांई मंदिर, त्रियंबकेश्वर मंदिर, पाथामाई मंदिर सहित मूसानगर, पुखरायां, डेरापुर, रनियां, शिवली, रसूलाबाद, झींझक, सिकंदरा, सरवनखेड़ा आदि क्षेत्रों में दुर्गा मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। भक्तगण मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करेंगे।

नवरात्र के चलते प्रसाद आदि अन्य सामानों की दुकानें मंदिरों के आसपास सज गई हैं। नवरात्र भर मैया के दरबार में भक्तों की धूम रहेगी। भक्तगण आज माता के दरबार में आकर माथा टेकते हैं।
विज्ञापन


देवी मंदिरों में मां शेरावाली के गुणगान जगह-जगह आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर भी आज से शुरू हो रहा है।

उधर, देवी मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। साफ-सफाई अभियान नगर पंचायतों की ओर से कराया गया है। मंदिरों के मुख्य मार्गों को भी कई कस्बों में आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन


जिससे देर रात तक भक्तगण पूजन के लिए मंदिरों में जा सकेंगे। कुछ मंदिरों के पास महिला पुलिस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें