फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज केस्को कराएगा मरम्मत…कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, ये रहेंगी टाइमिंग्स

Sat, 01 Mar 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को की ओर से मरम्मत कार्यों के चलते शटडाउन लिया गया है। इसके कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरम्मत कार्यों के चलते शनिवार को कानपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली नहीं आएगी। विश्व बैंक बर्रा में एबी केबल डालने के कार्य के कारण सुबह दस से शाम पांच बजे, जरौली फेज-2 में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक, टिकरा गांव में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी। दबौली की लेबर कॉलोनी, गोविंदनगर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

विज्ञापन

नानकारी में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक, कल्याणपुर के कृष्णा विहार, मिर्जापुर, गूबा गार्डेन, बंबा रोड में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक, छबीलेपुरवा, गज्जूपुरवा, सरैया बाजार, तेल मिल में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी। रविदासपुरम, तात्याटोपेनगर फेज-1 और 2 में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे, मार्बल मार्केट में सुबह दस से शाम पांच बजे तक, अहिरवां के देवीगंज, एयरपोर्ट गेट पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें