फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटौली में पकड़ी दो क्विंटल मैनपुरी तंबाकू

विज्ञापन
भटौली गांव में दुकान से तंबाकू बरामद करते एसडीएम व खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रूरा। एसडीएम अकबरपुर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ रूरा व भटौली गांव में छापा मारा। इस दौरान दो क्विंटल मैनपुरी तंबाकू बरामद की गई।
विज्ञापन

भटौली में अश्विनी चंद्र बाजपेई की दुकान में छापा मारकर दस छोटी और बड़ी बोरियों में दो क्विंटल तैयार मैनपुरी तंबाकू मिली। रूरा में शारदा गुप्ता के यहां दो क्विंटल सुपारी बूरा व 20 किलो सुपारी छिलका मिला। इसे गड्ढ़े में नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मैनपुरी तंबाकू एसओ रूरा विद्यासागर सिंह को सुपुर्द किया।
विज्ञापन

रूरा बाजार में बृजेश शुक्ला व जगदीश गुप्ता की किराना दुकानों पर भी छापा मारा। यहां से तंबाकू या पान मसाला नहीं मिला। उधर, शिवली में एसडीएम राम शिरोमणि की देखरेख में परचून की दुकानों में पान मसाला व तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर जांच की गई। हालांकि किसी भी दुकान में पान मसाला और तंबाकू बिक्री होते नहीं पाया गया। इस मौके पर शिवली कोतवाल वीरपाल सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें