फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सचिव को बचाने के लिए लीपापोती, अधिकारियों ने रिपोर्ट में कर दिया खेल, सीडीओ ने जताई नाराजगी

Wed, 12 Feb 2025 12:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ऑडियो में सचिव साफ-साफ लाभार्थी से पैसे मांगने की बात करता है, लेकिन बिल्हौर बीडीओ ने मामले की जांच की तो सचिव के पक्ष में ही रिपोर्ट तैयार कर दी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विभाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 20 दिन पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिलाने के नाम पर वसूली करने के ऑडियो की जांच में अधिकारियों ने लीपापोती कर दी है। एक तरफ सचिव को दोषी बताया तो दूसरी तरफ प्रधान, सचिव और लाभार्थी के बयान के आधार पर मैटेरियल के पैसे लेने की बात का जिक्र कर जांच रिपोर्ट को सचिव के पक्ष में तैयार कर दी।

विज्ञापन

रिपोर्ट सीडीओ दीक्षा जैन ने देखी, तो उन्होंने खारिज कर दी। अब इस मामले की दोबारा जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही है। बिल्हौर के पुरा गांव की लाभार्थी राजरानी से 15 हजार रुपये प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी का वसूली का ऑडियो वायरल हुआ था। महिला पांच हजार पहले और 10 हजार बाद में देने की बात कहती है।
सचिव के पक्ष में ही रिपोर्ट तैयार कर दी
ऑडियो में सचिव साफ-साफ लाभार्थी से पैसे मांगने की बात करता है, लेकिन बिल्हौर बीडीओ ने मामले की जांच की तो सचिव के पक्ष में ही रिपोर्ट तैयार कर दी। बीडीओ की रिपोर्ट जब सीडीओ को सौंपी गई, तो उन्होंने रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट न होने का जिक्र किया। उन्होंने मामले की सही तरह जांच रिपोर्ट दोबारा तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने जो रिपोर्ट उपलब्ध कराई है, वह सही नहीं लग रही है। अब वायरल आडियो के आधार जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही कार्रवाई होगी।  -दीक्षा जैन, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें