कानपुर के चिड़ियाघर हॉस्पिटल में इन दिनों दो नन्हें तेंदुए खूब मस्ती करते देखे जा रहे हैं। हाल ही में अमरोहा के पास खेत से लावारिस हालत में इन्हें पाया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
डॉ. नासिर के साथ तेंदुए का बच्चा
- फोटो : ओपी वाधवानी
पहले तो गांववाले इन्हें बिल्ली के बच्चे समझ रहे थे लेकिन बाद में कुछ जानकारों द्वारा पहचान किए जाने के बाद वन विभाग को सूचित किया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
डॉ. नासिर के साथ तेंदुए का बच्चा
- फोटो : ओपी वाधवानी
अभी एक महीने पहले ही वन विभाग के लोग इन्हें अपने पास लेकर कानपुर प्राणि उद्यान लाये थे।
4 of 6
डॉ. नासिर के साथ नन्हा तेंदुआ
- फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर जू में डॉक्टर और कर्मचारी तेंदुए के इन दो छोटे बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। डॉ. नासिर ने बताया कि ये लेपर्ड पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अभी कुछ दिनों से इन्हें दूध के साथ मांस भी दिया जाने लगा है।
विज्ञापन
5 of 6
तेंदुए का बच्चा
- फोटो : ओपी वाधवानी
दोनों नन्हें तेंदुए एक दिन में एक किलो मांस खा जाते हैं। इनका नामकरण भी किया गया है। मेल तेंदुए का नाम चंदू और फीमेल का नाम चांदनी रखा गया है।