फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कानपुर का तिलक नगर नया हॉटस्पॉट, बिल्हौर थाने के 12 पुलिसकर्मी क्वारंटीन, सीएचसी भी सील

Thu, 21 May 2020 07:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना के नये केस नए इलाकों से आना शुरू हो गए हैं। अब शहर का पॉश इलाके तिलक नगर में स्थित आनंद प्रगति अपार्टमेंट में रहने वाले एक युवक में गुरुवार को कोरोना की पुष्टि हुई। पुलिस ने प्रशासन अपार्टमेंट तिलक नगर को नया हॉटस्पॉट बना सील कर दिया है।
विज्ञापन


उधर बिल्हौर सड़क हादसे में घायल दो प्रवासी मजूदरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बिल्हौर इंस्पेक्टर समेत थाने के 12 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किये गए। बिल्हौर सीएचसी को भी सील किया गया है। कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि नयागंज निवासी एक सराफा कारोबारी ने आनंद प्रगति अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में दस दिन पहले अपने कर्मचारियों को ठहराया था।
 
विज्ञापन

17 तारीख को उनमें से एक की तबीयत खराब हुई। पहले उर्सला और फिर हैलट में दिखाया। जहां पर उनको होम क्वारंटीन कर जांच सैंपल लिया गया। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि कर्मचारी पॉजिटिव है। लिहाजा पुलिस, प्रशासन और मेडिकल टीम अपार्टमेंट पहुंची। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट के साथ आसपास का 250 मीटर का दायरा सील किया गया है।

अपार्टमेंट से किसी को निकलने और भीतर जाने की इजाजत नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होम डिलीवरी के जरिये की जाएगी। अपार्टमेंट सैनिटाइज किया जा रहा है। घायलों को बचाने वाले पुलिसकर्मी क्वारंटीन बिल्हौर में मंगलवार को प्रवासी मजदूरों से भरा ट्रक ट्राला से टकरा गया था। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि 12 मजदूर घायल हो गए थे।

जो हैलट में भर्ती कराये गए थे। गुरुवार को इनमें से दो मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि बिल्हौर इंस्पेक्टर समेत करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायलों के सीधे संपर्क में आए थे। इसलिए इन सभी को थाने में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा घायलों को हैलट में भर्ती कराने से पहले बिल्हौर सीएचसी ले जाया गया था। इसलिए सीएचसी को सील कर दिया गया है। डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ क्वारंटीन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें