फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रंगदारी नहीं देने पर तीन लोगों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Fri, 28 Oct 2022 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी न देने पर हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलरों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया कोतवाली क्षेत्र प्रॉपर्टी डीलरों को रंगदारी नहीं देने पर दो लोगों ने पीछे से हमला करते हुए धारदार हथियार से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को इलाज और डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर निवासी अमित कुमार (27) पुत्र अमर सिंह, अनिल कुमार (26) पुत्र राम और विकास पाल (25) पुत्र सत्य नारायण प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं।
गुरुवार की शाम वह स्थानीय दिबियापुर बायपास रोड स्थिति कस्टमर को प्लॉट दिखाकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। उसी समय नामजद राजा पोरवाल और उसके एक अज्ञात साथी ने रंगदारी मांगी।  उन लोगों ने देने से इनकार कर दिया और बाइक द्वारा वापस अपने गांव नरोत्तमपुर जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह लोग दिबियापुर बायपास नरोत्तमपुर मोड़ के समीप पहुंचे। तभी आरोपी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए और धारदार हथियार से हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। इसके अलावा वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें