फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने 15 साल की किशोरी को पेड़ से बांधकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 10 Nov 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पिता की तबियत खराब होने के कारण 15 साल की किशोरी खेत में चारा लेने के लिए जा रही थी। गांव के ही दो युवक बुरी नियत से उसे एक बाग में खीच ले गए। दोनों ने उसको पेड़ से बांध दिया और कपड़े फाड़ने लगे।
विज्ञापन



उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने खेत पर गई किशोरी को गांव के ही दो नशेड़ियों ने पेड़ से बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। इन्हें देखकर दोनों युवक मौके से भाग निकले।


लोगों ने किशोरी को बंधन से मुक्त कराया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पिता को मामले की जानकारी दी। पिता आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन




पिता की तबियत खराब होने से चारा लेने खेत पर जा रही सफीपुर के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी का गांव के ही दो युवकों ने पीछा किया। यह उसे गांव के बाहर एक बाग में खींच ले गए। किशोरी को पेड़ से बांधकर गलत इरादे से उसके कपड़े फाड़ने लगे।


किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर दोनाें युवक मौके से भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल अरुण देव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें