कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले गए बारिश से बाधित पहले वनडे मुकाबलों के टिकट रिफंड की प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू हो गई है। उपस्थिति दर्शक अपने खरीदे गए टिकट के अनुसार रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि रिफंड प्रक्रिया ग्रीनपार्क स्टेडियम के काउंटरों पर उपलब्ध होगी।संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि रिफंड केवल उन दर्शकों के लिए मान्य होगा जिन्होंने तीन अक्तूबर को खेले गए मुकाबले के टिकट खरीदे थे।( संवाद)