वरिष्ठ डॉक्टरों, टॉपर स्टूडेंटों को जेम्स एवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
जेम्सकॉन - 2016 में शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कालेज, कॉलेज के 50 साल और 25 साल पुराने स्टूडेंट सपरिवार एक-दूसरे से मिले और पुरानी यादें ताजा कीं। अनुभव भी शेयर किए। विदेशों से आए पूर्व छात्रों में से कुछ ने शहर में सुधार बताया तो कुछ ने सेंट्रल स्टेशन, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. वीएन त्रिपाठी ने जेम्सकॉन-2016 का उद्घाटन किया। उन्होंने छह वरिष्ठ डॉक्टरों को जेम्स एवार्ड दिए। 12 स्टूडेंट एवार्डों में से छह 2011 बैच की टॉपर कीर्ति सितानी, 2012 बैच के गोल्ड मैडलिस्ट सक्षम पांडे सहित छह टॉपर स्टूडेंटों को दिए।
अध्यक्षता मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने और संचालन डॉ. रेशमा निगम ने किया। गोल्डन जुबली बैच के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अहमद, सिल्वर जुबली बैच के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार शाह, सौरभ अग्रवाल, डॉ. एमके गोविल, डॉ.एसएन अग्रवाल, डॉ. वीसी रस्तोगी आदि शामिल रहे। गणेशियन स्क्वायर में पूर्व छात्र, उनके परिजन यादें ताजा करते और उन्हें कैमरे में कैद करते रहे।