Kanpur News: कब्जे से जमीन खाली करने के साथ ही प्राधिकरण के आठ आवंटियों को स्थल पर कब्जा दे दिया गया। अन्य भूखंडों को आवंटन के लिए उपाध्यक्ष ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि कब्जे से खाली कराई गई।
कानपुर में केडीए ने शनिवार को बूढ़पुर मछरिया में बुलडोजर चलाकर करीब 5.5 करोड़ की जमीन खाली कराई। इस जमीन पर भूमाफिया मनोज यादव का कब्जा होने की बात कही जा रही है। कड़ा जोन-चार के अधिशासी अभियंता आरके पांडे ने बताया कि बूढ़पुर मछरिया में विकास प्राधिकरण के 44 ईडबलूएस प्लॉट में मनोज यादव द्वारा कई वर्षों से कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
उसके कब्जे से जमीन खाली करने के साथ ही प्राधिकरण के आठ आवंटियों को स्थल पर कब्जा दे दिया गया। अन्य भूखंडों को आवंटन के लिए उपाध्यक्ष ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि कब्जे से खाली कराई गई। अधिशासी अभियंता आर के पांडेय के अगुवाई में संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5.5 करोड़ है।